पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया ऐसा ऐलान, सुनकर आप भी हो जाएंगे खुश, सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल!

0 306

नई दिल्ली. ग्लोबल मार्केट में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आ रही कमी का असर अब घरेलू मार्केट में भी देखने को मिल रहा है. देश के कई हिस्सों में पेट्रोल आज सस्ता हो गया है. ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड का भाव जहां 84 डॉलर के लेवल पर पहुंच गया है. वहीं, मंगलवार को पेट्रोल भी सस्ता हो गया है. इस बीच पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की ओर से बड़ी जानकारी दी गई है. उन्होंने कहा है कि देश की जनता को जल्द ही सस्ते पेट्रोल की सौगात मिलने वाली है. इसको लेकर सरकार की तरफ से खास प्लानिंग बना ली गई है.

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विश्वास जताया कि सरकार 2030 की समय सीमा से पांच साल पहले 2025 तक 20 फीसदी इथेनॉल के साथ मिश्रित पेट्रोल उपलब्ध कराने के लक्ष्य को पूरा कर लेगी. जैव ईंधन पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुरी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सरकार अगले वित्त वर्ष तक 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की आपूर्ति करने में सक्षम होगी.

आपको बता दें फरवरी में, हरित ईंधन के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 11 राज्यों में चुनिंदा पंपों पर 20 फीसदी इथेनॉल के साथ मिश्रित पेट्रोल को पेश किया गया था. फिलहाल पेट्रोल में 10 फीसदी एथेनॉल मिलाया जाता है. इस बीच पुरी ने आगे कहा कि भारत ने निर्धारित समय से पांच महीने पहले जून 2022 में पेट्रोल में 10 फीसदी इथेनॉल का सम्मिश्रण हासिल किया था. इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से दोपहिया वाहनों में कार्बन मोनोऑक्साइड उत्सर्जन में 50 फीसदी और चौपहिया वाहनों में 30 फीसदी की कमी आने की उम्मीद है.

आपको बता दें सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, आज गुरुग्राम में पेट्रोल के भाव में 24 पैसे की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद में पेट्रोल का भाव 96.66 रुपये प्रति लीटर के लेवल पर पहुंच गया है. वहीं, डीजल की कीमतों में 22 पैसे की गिरावट आई है, जिसके बाद डीजल का भाव 89.54 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. जयपुर में आज पेट्रोल लगातार दूसरे दिन 8 पैसे टूटा और 108.08 रुपये के भाव पहुंच गया. डीजल भी यहां 7 पैसे गिरकर 93.36 रुपये लीटर बिक रहा है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.