हनी सिंह का फिर टूटा दिल, ब्रेकअप के बाद पोस्ट कर लिखी ये बात

0 438

चंडीगढ़ : मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह ने अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है। पिछले कई महीनों से हनी सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सुर्खियों की वजह उनका अपनी पहली पत्नी शालिनी तलवार से अचानक तलाक हो गया। इतना ही नहीं, तलाक के कुछ दिनों बाद ही हनी सिंह को नई गर्लफ्रेंड मिल गई है, जिससे वह फिर सुर्खियों में आ गए हैं। शालिनी से तलाक लेते ही हनी सिंह मॉडल टीना थंडानी के साथ रिलेशनशिप में आ गए हैं, लेकिन अब लगता है कि हनी सिंह ने टीना से भी ब्रेकअप कर लिया है।

दरअसल, हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया है। हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “आखिरकार सच्चे साथी से बढ़कर दुनिया में कोई गहरी इच्छा नहीं है, लेकिन भगवान चाहता है कि मैं अकेला रहूं।” हनी सिंह के इस पोस्ट में उनके ब्रेकअप का दर्द साफ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं हनी सिंह ने टीना के साथ सभी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया से भी डिलीट कर दिए हैं और दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया से अनफॉलो भी कर दिया है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.