झुलसती धूप और लू के थपेड़ों के बीच दिल्ली NCR में बदला मौसम का मिजाज

0 316

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया इस बीच मंगलवार देर रात से चली धूल भरी आंधी ने आज सुबह से मौसम को थोड़ा बेहतर कर दिया है। वहीं आज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज आसमान में बादल और हवा के कारण तामपान में गिरावट आ सकती है. शनिवार तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि आज पंजाब समेत कई राज्यों में हल्की बारिश देखने को मिली।

हालांकि शनिवार के बाद एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा और तेज धूप और लू लोगों को आराम मिलेगा। वहीं अप्रैल के महीने में इस बार जून जैसी गर्मी पड़ने की आशंका है। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज बारिश की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रहने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं 20 और 21 अप्रैल को भी हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.