Sonam Kapoor Pregnant : मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, बेबी बंप के साथ शेयर किया फोटो, फैंस को दी खुशखबरी

0 688

Sonam Kapoor Pregnant : सोनम कपूर (Sonam Kapoor Pregnancy) ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ मोनोक्रोम तस्वीरें शेयर करी है जिसमें ब्लैक मेटर्निटी मोनोकिनी पहनकर वह पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) की गोद में अपना सिर रखकर पोज देते हुए नज़र आ रही है। अपनी बेहद खूबसूरत फोटो के साथ सोनम कपूर ने फैंस को बताया है कि वह मां बनने वाली है।

सोनम ने अपनी खुशी को साझा करते हुए तस्वीरों के साथ लिखा- चार हाथ, जो आपको जितना हो सके उतने अच्छे से आपकी परवरिश करेंगे। दो दिल जो आपके साथ धड़केंगे। एक परिवार जो आपको प्यार और सपोर्ट देंगे। हम आपके आने का इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही सोनम कपूर ने रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया है।

सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी को लेकर लंबे समय से चर्चा में आ रही थी, लेकिन अब तक उन्होंने इस खबर की पुष्टी नहीं की थी। हालांकि, अब जब एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर कन्फर्म कर दिया है तो एक्ट्रेस को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं. एक्ट्रेस के फैन भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए खुशी जाहिर कर रहे है।

Also Read :- The Kashmir Files : फ़िल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने CM योगी से आज हुई मुलाक़ात के बाद किया ट्वीट-

रिपोर्ट- कोमल कशिश

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.