फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम कर्मचारियों पर फिर गिरेगी गाज, इस बार 10,000 लोगों की जाएगी नौकरी, जाने वजह

0 390

नई दिल्ली. दुनिया भर की टेक कंपनियों ने बीते साल के अंत में और इस साल की शुरुआत में जमकर छंटनी की है. ये सिलसिला अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहा. फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा नवंबर में 11,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद एक बार फिर से कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की प्लानिंग कर रहा है. इस छंटनी का असर फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम सभी के कर्मचारियों पर पड़ेगा.

ब्लूमबर्ग एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अपने मैनेजरों से बुधवार को छंटनी का ऐलान करने को कहा है. मेटा ने इस दौर की छंटनी में कुल 10,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर ली है. मार्च में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने यह ऐलान किया था कि कंपनी 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है. ऐसे में मई में एक और दौर की छंटनी का ऐलान किया जाएगा.

कंपनी ने पिछले साल के अंत में अपने 13 फीसदी या 11,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था. कंपनी ने पिछली तिमाही में हायरिंग फ्रीज़ को और आगे भी बढ़ा दिया. मतलब साफ है कि कंपनी 5,000 खाली पदों पर अभी कोई नई हायरिंग नहीं करेगी. सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने के बाद से टेक कंपनियों की मुसीबत कई गुना बढ़ गई है. कम होती इनकम को देखते हुए टेक कंपनी लगातार कर्मचारियों की छंटनी कर रही है जिससे वह अपने खर्च को कम कर सके.

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.