कश्मीर में मौसम में सुधार, बाढ़ का खतरा नहीं

0 421

श्रीनगर: तीन दिनों तक मध्यम से भारी बारिश के बाद शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर में मौसम में सुधार शुरू हो गया। घाटी की सभी प्रमुख और छोटी नदियों में जल स्तर घटने लगा है। झेलम और अन्य धाराओं के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण इन जल निकायों में जल स्तर बढ़ गया था।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, मौसम में सुधार शुरू हो गया है और अगले 72 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है।मौसम में सुधार से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है, जो कल ईद मनाने का इंतजार कर रहे हैं।

श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 6.2, पहलगाम में 3.5 और गुलमर्ग में माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रहा। लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में न्यूनतम तापमान 2.2 और लेह में माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में 15, कटरा में 13.1, बटोटे में 6.7, बनिहाल में 5.1 और भद्रवाह में 6.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.