धन की होगी ‘छप्परफाड़’ कर वर्षा, वैशाख महीने में करें नारियल से जुड़े ये आसान टोटके

0 458

नई दिल्ली : वैशाख के महीने में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के पूजन का विधान है. इस मास में स्नान,दान और पूजन के साथ कुछ अचूक उपायों के जरिए हर कोई भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद सहज ही प्राप्त कर सकता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, यदि किसी शख्स पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा हो जाए तो मनुष्य के धन संबंधित परेशानियों से साथ सारे कष्ट और कलेश भी दूर हो जाते हैं.

काशी के विद्वान स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि नारियल से जुड़े कुछ आसान उपायों के जरिए वैशाख मास में आप भी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं. नारियल में त्रिदेवों का वास माना जाता है. इसके अलावा माता लक्ष्मी को भी नारियल बेहद प्रिय है.

स्वामी कन्हैया महाराज के मुताबिक, यदि आप भी जीवन में मुश्किलों से परेशान हैं और धन संबंधित परेशानियां दूर नहीं हो रही है, तो शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र पहनकर आप भी मां लक्ष्मी की पूजा करें. पूजा के दौरान नारियल, सफेद कमल, दही और सफेद पेड़ा देवी को अर्पण करें. पूजन के बाद नारियल को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से धन संबंधित परेशानियां दूर होती हैं.

स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि नारियल माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय है. ऐसे में यदि वैशाख मास में आप अपने घर में नारियल का पौधा लगाएं, तो इससे भी देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. जैसे जैसे ये पौधा बढ़ता है वैसे वैसे धन संकट दूर होते हैं.

स्वामी कन्हैया महाराज के मुताबिक, नारियल आपके घर के नकरात्मक ऊर्जा को भी समाप्त कर सकता है. इसके लिए नारियल पर काजल का सात टीका लगाने के बाद उसे घर के सामने तीन बार घुमाकर गंगा या किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करते हैं, तो इससे नकरात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.