लुधियाना गैस लीक मामले में गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज, मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश

0 381

लुधियाना: थाना साहनेवाल पुलिस ने लुधियाना गैस लीक मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक इंडस्ट्रियल इलाका होने का कारण अमूमन औद्योगिक अपशिष्ट सीवरेज में फेंक दिया जाता है। ऐसा कर कुछ फैक्ट्रियों वाले गैर-कानूनी तरीके से इसका निपटारा करते हैं। किसी व्यक्ति ने गैर-कानूनी तरीके से केमिकल डाला है। इस कारण जहरीली गैस बनी और टूटे सीवरेज मेन होल से गैस का रिसाव हुआ। घटना की मैजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि किसी फैक्टरी वालों ने केमिकल को डिस्पोजल के लिए सीवरेज में डाल दिया जिस वजह से पहले से ही सीवरेज में केमिकल के मिल जाने से कैमिकल रिएक्शन हुआ और गैस के रिसाव से 11 लोगों की मौत हुई हालांकि प्रशासन अभी कुछ भी साफ नहीं बता रहा। फिलहाल एनडीआरएफ और पंजाब पुलिस की टीम सैंपल ले रही है। सैंपल लेने के बाद ही गैस रिसाव के कारण और कौन सी गैस थी इसके बारे में स्पष्ट हो पाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.