जम्मू-कश्मीर: रामबन जिले में होटल में लगी भयंकर आग, 2 की दर्दनाक मौत, 5 घायल

0 397

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के रामबन (Ramban) जिले में होटल में आज आग लगने से 2 लोगों की दर्नाक मौत, और पांच अन्य घायल हो गए है। दरअसल यहां के सनासर पर्यटन स्थल स्थित होटल मां शांति में आग लग गई है. फिलहाल रेस्क्यू जारी है।

मामले पर सुरक्षा अधिउकारियों में बताया कि, सनासर पर्यटन स्थल स्थित होटल मां शांति में आग लग गई और उसने तेजी से पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने यह बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहनों को भेजा गया और स्थानीय लोगों तथा पुलिस ने भी आग बुझाने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार घटना के संबंध में त्वरित मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश प्रशासन ने दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.