Pushkar Singh Dhami Oath Ceremony : धामी का राजतिलक आज , मोदी ,शाह,योगी सब होंगे मौजूद

0 542

Pushkar Singh Dhami Oath Ceremony : पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथग्रहण समारोह में मौजूद होंगे । तीनों दिग्गजों की मौजूदगी में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाइ जाएगी।

इस मेगा इवेंट में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के उपस्थित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि अधिकतर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों की सहमति मिल चुकी है । संभावना है कि सभी मंत्री शपथ लेंगे । इस पर अभी काम चल रहा है। वार्ता में इस अवसर पर प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल उपस्थित थे।

बताया जा रहा है समारोह दोपहर में होगा , और सभी भाजपा शाषित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होने सभी साधु-संतों को और राज्य आंदोलनकारी व मातृ शक्ति, समाज के प्रमुख लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।

रिपोर्ट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.