कपास खली बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखो का हुआ नुकसान

0 329

उज्जैन। शहर में स्थित दाल मिल चौराहे पर सोमवार देर रात कपास खली बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। वहाँ मौजूद लोगो ने पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी की दमकल विभाग ने जेसीबी से दीवार तोड़कर आग पर काबू पाया। आग से करीब 60 लाख से अधिक का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक चिमनगंज मंडी स्थित इंदिरा दाल मिल फैक्ट्री में खली बनाने का कार्य किया जाता है। देर रात 1:30 बजे के लगभग प्रदीप इंटरप्राइजेस में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी और इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया। लेकिन अंधेरा होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

आग इतनी भीषण थी की दमकल की 13 गाड़ियो को बुलाना पड़ा। आग पर काबू 3 से 4 घंटे में पा लिया लगा। दमकल ने फैक्ट्री के शेड और दीवार को जेसीबी से तोड़कर आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब 60 लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.