Birbhum Violence :पश्चिम बंगाल के बीरभूम हिंसा मामले में गरमाई सियासत, टीएमसी सांसद गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

0 800

Birbhum Violence : पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर टीएमसी सांसद आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दोपहर 1:00 बजे मुलाकात करेंगे। गौरतलब है की बीरभूम जिले के रामपुरहाट मे सोमवार को हिंसा हुई थी जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले भी, इस मामले पर मंगलवार को बीजेपी के पश्चिम बंगाल के सांसदों ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष (सुकांत मजूमदार) के साथ गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद सांसदों ने बताया कि अमित शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 72 घंटों में पूरे मामले की रिपोर्ट राज्य सरकार से ली जाए और उस पर जांच की जाए।

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बाद अफवाहें सामने आ रही थी जिसमें यह कहा जा रहा था कि 10 लोगों की मृत्यु हुई है, इसके बाद पश्चिम बंगाल के डीजीपी मनोज मालवीय ने मंगलवार को यह जानकारी दी थी कि हिंसा में 10 नहीं बल्कि 8 लोगो की मौत हुई है, जिसमें एक घर से 7 शव बरामद हुए थे। अब इस मामले की पूरी जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया गया।

Also Read: –Hijab Row : हिजाब केस पर फौरन सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया करारा जवाब, चीफ जस्टिस ने कहा मामले का परीक्षा से कोई संबंध नहीं

रिपोर्ट -तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.