Russia Ukraine War : रूस ने गूगल न्यूज को भी कर डाला ब्लॉक, Fake Content फैलाने का लगाया आरोप

0 706

Russia Ukraine War : फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर के बाद अब रूस ने अपने देश में गूगल न्यूज को ब्लॉक कर दिया है. गूगल न्यूज के खिलाफ यह कार्रवाई रूस के संचार नियामक ने की है. नियामक का गूगल न्यूज पर आरोप है कि वह यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के बारे में फेक कंटेंट को एक्सेस करने की अनुमति देता है. रिपोर्ट के मुताबिक, रूस में हाल ही में एक नया कानून लाया गया था, जिसके तहत रूसी सेना को बदनाम करने वाली किसी भी घटना की रिपोर्ट करना अवैध है.

हाल ही में रूस की एक अदालत ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को चरमपंथी संगठन करार देते हुए इस पर बैन लगा दिया था. अधिकारियों की ओर से अमेरिकी सोशल मीडिया दिग्गज मेटा (पहले फेसबुक) पर यूक्रेन में युद्ध के दौरान ‘रसोफोबिया’ को सहन करने का आरोप लगाने के बाद ये बैन का फैसला लिया गया था. तब टवर्सकोई जिला अदालत ने कहा था कि, “अदालत ने चरमपंथी गतिविधियों को अंजाम देने को लेकर दो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन लगाने के लिए अभियोजकों के अनुरोध पर सहमति दर्ज कर दी, लेकिन मेटा की व्हाट्सएप मैसेंजर सेवा को बैन नहीं किया जाएगा, क्योंकि ये एक सार्वजनिक मंच नहीं है.”

बता दें कि रूस ने पिछले दिनों माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विर पर भी रूस ने प्रतिबंध लगा दिया था. इसके अलावा कुछ और कंपनियां भी रूस के निशाने पर हैं. दरअसल फेसबुक, ट्विटर, गूगल औऱ इंस्टाग्राम से रूस की टकराहट की वजह यूक्रेन से उसका चल रहा युद्ध है. युद्ध की वजह से कई कंपनियों ने रूस में अपना कारोबार बंद कर दिया था तो कुछ ने कई तरह की सख्ती या प्रतिबंध रूस पर लगाया था. यही नहीं फेसबुक ने यूक्रेन मामले में हेट स्पीच के नियम भी बदल दिए हैं.

Also Read:- Kashmir Man not given room in Hotel : दिल्ली के एक OYO होटल ने काशीमरी व्यक्ति को रूम देने से किया इंकार, वीडियो हुआ वायरल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.