Birbhum Violence : बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने बीरभूमि मामले को लेकर दीदी पर साधा निशाना

0 947

Birbhum Violence : पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुए नरसंहार को लेकर बीजेपी ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और सत्तारूढ़ टीएमसी (TMC) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि इस मामले में जिसकी बर्बरता हुई उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है. संबित पात्रा ने कहा, ‘बीते एक हफ्ते में 26 राजनीतिक हत्याएं बंगाल में हुई हैं. ममता बनर्जी को इन्हें रोकना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बीरभूम में जहां निर्मम हत्याएं हुई हैं, वहां की महिलाएं कह रही थीं, कि घटना के बाद पुलिस नदारद थी. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि प्रशासन को निर्देश मिला था कि पुलिस को वहां पहुंचने नहीं देना है. इसीलिए वहां एंबुलेंस तक नहीं पहुंचने दी गई.’
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना पर पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट जो मीडिया ने प्रकाशित की हैं, वो बताती है कि मारी गई महिलाओं और बच्चों को जलाने से पहले उन्हें बड़ी बरबरता पूर्वक मारा-पीटा गया था. बंगाल में बदले की ये जो राजनीति हो रही है, इसके कई पन्ने हैं. ममता बनर्जी के कार्यकर्ताओं ने आज तक बीजेपी (BJP) के करीब 200 कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारा है.
बीजेपी नेता पात्रा ने कहा, ‘बंगाल के बीरभूम में जो हत्याएं हुई हैं, उसने पूरे हिंदुस्तान को झकझोर दिया है. बंगाल में जिस तरह से 6 महिलाओं और 2 बच्चों को जिंदा दिया गया, ये पूरे हिंदुस्तान के लिए चिंता का विषय है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विषय को लेकर कल चिंता जाहिर की है. यहां तक कि कोलकाता हाई कोर्ट ने भी इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया था और आज ममता बनर्जी वहां पर खानापूर्ति करने गई हैं. जबकि आज पूरा देश इस पर चिंतित है.’
संबित पात्रा ने ये भी कहा, ‘बंगाल के कुछ नेता निर्मम हत्याओं पर चादर ढकने की कोशिश कर रहे हैं, वो कह रहे हैं कि शार्ट शर्किट हो गया है, सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है. आज जब पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट सामने आई हैं उसमें साफ है कि महिलाओं और बच्चों को बर्बरतापूर्वक मारा-पीटा गया है. अब वो नेता कहां हैं? इतना सब होने के बावजूद सीएम ममता बनर्जी का बीरभूम जाना ठीक वैसा है जैसे 900 चूहे खाकर मानों ‘दीदी’ हज को गई हों.’

Also Read:- Birbhum Violence :पश्चिम बंगाल के बीरभूम हिंसा मामले में गरमाई सियासत, टीएमसी सांसद गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

रिपोर्ट- मेघा गंगवार

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.