सर्बिया के 100 से अधिक स्कूलों में बम रख होने की धमकी, कक्षाएं रद्द कर सुरक्षित निकाले छात्र

0 427

इंटरनेशनल डेस्कः सर्बिया के दर्जनों स्कूलों में बम रखे होने की धमकी मिली, जिसके बाद कक्षाओं को रद्द कर दिया गया और पुलिस ने इमारतों की जांच की। शिक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। देश में इस माह की शुरुआत में एक प्राथमिक स्कूल सहित सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी की दो घटनाएं हुईं, जिसे देखते हुए स्कूल में बम की धमकी को गंभीरता से लिया गया। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि यहां के 100 से अधिक स्कूलों को ये धमकी मिली है। इनमें 78 प्राथमिक स्कूल तथा 37 हाईस्कूल को बुधवार को ईमेल करके सूचित किया गया कि स्कूलों में विस्फोटक उपकरण लगाए गए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि कक्षाओं को रद्द कर छात्रों को सुरक्षित निकाला गया। पुलिस ने स्कूली इमारतों की तलाशी भी ली। किसी भी स्कूल में बम पाए जाने की कोई सूचना नहीं हैं,पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई बयान जारी नहीं किया है। गौरतलब है कि अतीत में भी सर्बिया तथा क्षेत्र के अन्य देशों में स्कूलों को कई बार इस प्रकार की धमकी दी जा चुकी है, लेकिन हर बार ये फर्जी सूचना साबित हुई हैं। लेकिन तीन मई और चार मई को हुई गोलीबारी की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। इन घटनाओं में 18 लोग मारे गए थे और 20 लोग घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.