राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति धनखड़ नए संसद भवन के उद्घाटन पर जारी करेंगे बधाई संदेश

0 315

नई दिल्ली : नए संसद भवन बनकर तैयार हो गया है। पीएम मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर बधाई संदेश जारी कर सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 28 मई को नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

उद्घाटन समारोह के बाद भाषण दे सकते हैं। सूत्रों ने ये भी जानकारी दी थी कि दोनों सदनों के सांसदों को डिजिटल और फिजिकल दोनों तरह से समारोह के लिए निमंत्रण भेजा गया है। समारोह रविवार को सुबह करीब 11.30 बजे शुरू होगा। यह करीब दो घंटे तक चलेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.