इस गांव में किसी के पास नहीं है बाइक और कार…ऐसे करते हैं एक से दूसरी जगह का सफर

0 294

नई दिल्ली: नीदरलैंड में एक ऐसा गांव है जिसे दुनिया का सबसे खूबसूरत गांव माना जाता है। ‘गिएथूर्न’ नाम के इस गांव में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। इस गांव में एक भी गाड़ी या बाइक देखने को नहीं मिलेगी, क्योंकि यहां एक भी सड़क नहीं है।

यहां के लोग नाव से सफर करते हैं क्योंकि पूरे गांव में गलियों की बजाए नहरें बहती हैं। इन नहरों में इलैक्ट्रिक मोटर से नाव चलती हैं और कम शोर होने की वजह से लोगों को शिकायत भी नहीं रहती। नहरों के एक किनारे से दूसरे किनारे पर जाने के लिए नहर के ऊपर लकड़ी के पुल बनाए गए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.