‘जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बहुत आवश्यक – स्वामी रामदेव

0 363

हरिद्वार : योग गुरु स्वामी रामदेव ने एक बार फिर जनसंख्या नियंत्रण पर कानून की वकालत की है. उन्होंने कहा कि अब देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनना चाहिए. रामदेव ने कहा कि देश की जनसंख्या देश की मौजूदा स्थिति से बहुत गंभीर हो गई है, इसलिए देश की संसद में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनना बहुत ही जरूरी हो गया है.

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि 140 करोड़ की आबादी हो गई है और देश इससे अधिक बोझ झेल नहीं पाएगा. उन्होंने कहा, ‘हम इतने ही लोगों को रेलवे, एयरपोर्ट ,कॉलेज यूनिवर्सिटी, रोजगार दे पाएं तो यही बहुत है. देश की संसद में जनसंख्या नियंत्रण का कानून भी बनना चाहिए तभी हम देश के संसाधनों का सही से दोहन कर पाएंगे उपयोग कर पाएंगे. देश के ऊपर अतिरिक्त बोझ नहीं होना चाहिए.’

उत्तराखंड को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने पर पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए स्वामी रामदेव ने कहा , ‘हरिद्वार उत्तराखंड के लिए बहुत गर्व की बात है कि दिल्ली-देहरादून रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरूआत हो रही है. प्रधानमंत्री जी ने एक बहुत बड़ी सौगात दी है देवभूमि को, इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं.’

यह पहली बार नहीं है जब स्वामी रामदेव ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की वकालत की है. वह पहले भी कई मौकों पर इस मुद्दे को उठा चुके हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने कहा था कि दो बच्चों के बाद पैदा होने वाले बच्चे को मताधिकार, चुनाव लड़ने के अधिकार और अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाना चाहिए. स्वामी रामदेव ने कहा कि जिस तरह से देश की जनसंख्या बढ़ रही है उसके लिये भारत तैयार नहीं है और किसी भी दशा में भारत की आबादी 150 करोड़ से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.