रोहित शर्मा के अंगूठे में लगी चोट, फाइनल से एक दिन पहले टीम इंडिया पर आफत

0 312

नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 24 घंटे से भी कम समय बचा है लेकिन लंदन से ऐसी खबर आ रही है, जो भारतीय फैंस को परेशान कर सकती है. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा मैच से एक दिन पहले चोटिल हो गए.

मंगलवार को ओवल मैदान में अभ्यास के दौरान रोहित के अंगूठे में चोट लगी, जिसके कारण उन्हें नेट्स सेशन छोड़कर जाना पड़ा. फिलहाल ये साफ नहीं है कि चोट कितनी गंभीर है और क्या वह बुधवार को मुकाबले के लिए उतरेंगे या नहीं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.