PM मोदी 2 दिन के मिस्र दौरे पर रवाना, राष्ट्रपति अल-सिसी से करेंगे मुलाकात, हजार साल पुरानी शिया मस्जिद भी देखने का प्लान

0 263

नईदिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज यानी शनिवार 24 जून को अपनी दो दिन के इजिप्ट दौरे (Egypt Visit) के लिए अमेरिका (America) से रवाना हो चुके हैं। जानकारी दें कि, वे चार दिन की अमेरिकी दौरे से ब सीधे मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचेंगे। देखा जाए तो PM मोदी के इस मिस्र के दौरे को बाइलेट्रल ट्रेड के हवाले से बेहद ही अहम माना जा रहा है। PM मोदी यहां राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी से भी एक महत्वपूर्ण मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि, इजिप्ट के प्रेसिडेंट अब्देल फतेह अल सीसी इसी साल 2023 को हमारे 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर चीफ गेस्ट आमंत्रित थे। ऐसे में अब देखा जाए तो 6 महीने में ही दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की यह दूसरी मुलाकात होने जा रही है। इसके साथ ही PM मोदी यहां भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के एक हजार साल पुरानी शिया मस्जिद अल-हाकिम भी जाने की खबर है।

जानकारी दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे का बीते शुक्रवार को आखिरी दिन था। शुक्रवार को वो सबसे पहले व्हाइट हाउस में प्रेसिडेंट जो बाइडेन के साथ टेक्नोलॉजी हैंडशेक प्रोग्राम में शामिल हुए थे।इस कार्यक्रम के बाद PM मोदी, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस स्टेट डिपार्टमेंट के लंच में भी शामिल हुए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.