मुंबईः मौत का ‘पूल’ बना स्कूल का ‘स्वीमिंग पूल’, नहाने के दौरान डूबने से 14 साल के मासूम की मौत

0 393

नईदिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां एक 14 साल के बच्चे की स्कूल के स्विमिंग पूल (Swiming Pool) में डूबने की खबर आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। खबर के अनुसार गोरेगांव इस्ट में कल एक निजी स्कूल में इस हादसे के घटित होने की खबर है। मृत बच्चे की उम्र 14 साल की बताई जा रही है।

वहीं मामले पर BMC ने बताया कि, मुंबई के गोरेगांव इस्ट में कल एक निजी स्कूल के स्विमिंग पूल में डूबने की वजह से शार्दुल संजय नाम के 14 साल के लड़के की मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना पर विवरण का इंतजार है।

जानकारी दें कि, बीते 2018 में मुंबई के अर्नाला पुलिस स्टेशन क्षेत्र के निसर्ग रिसोर्ट के स्वीमिंग पूल में देर शाम एक पांच वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि बच्ची अपने परिजन के साथ उक्त रिसोर्ट में पिकनिक मनाने गई थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.