Corona Cases increased in China : कोरोना के ताजा मामले बढ़ने के बाद शंघाई में लगाया गया लाकडाउन

0 846

चीन के फाइनेंशियल हब कहे जाने वाले शहर शंघाई में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के बाद लाकडाउन लगा दिया गया है। इस शहर में लाकडाउन के चलते करीब ढाई करोड़ से अधिक लोग घरों में बंद हो गए हैं। इस लाकडाउन के बाद शहर की सड़के और बाजार पूरी तरह से सूनसान हो गए हैं। यहां पर एक बार फिर से वही माहौल देखा जा रहा है जो कोरोना महामारी के पहले वर्ष में था।

कोरोना महामारी के दौरान शहर के लिए उठाया गया ये सबसे बड़ा कदम है। हांगपू नदी से लगते शहर में नौ दिनों का लाकडाउन लगाया है। इससे पहले सरकार यहां पर लाकडाउन लगाने को मना कर रही थी। बता दें कि कोरोना महामारी की शुरुआत वर्ष 2019 के अंत में चीन से ही हुई थी। हालांकि चीन ने दावा किया था कि उसने इस महामारी पर काबू पा लिया है, लेकिन इस वर्ष से लगातार चीन के विभिन्‍न शहरों में कोरोना के मामलोंं में तेजी दर्ज की गई है। शंघाई में लगातार बढ़ते मामलों के बाद चीन ने एक बार फिर से बड़े पैमाने पर कोरोना की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस लाकडाउन के दौरान आवश्यक वस्‍तुओं की सेवा छोड़कर अन्‍य सभी को बंद किया गया है। सार्वजनिक परिवहन को भी बंद कर दिया गया है। शंघाई का प्रमुख डिज्नी थीम पार्क भी बंद किया जा चुका है।

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.