भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर देवबंद में फायरिंग, हमले में बाल-बाल बचे

0 308

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर देवबंद इलाके में हमला हुआ है। हरियाणा नंबर की कार से आए बदमाशों ने आजाद पर फायरिंग की। आजाद को छूते हुए गोली निकल गई। भीम आर्मी चीफ को घायल अवस्‍था में देवबंद के सरकारी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी गाड़ी पर फायरिंग के निशान साफतौर पर देखे जा सकते हैं। हमले की जानकारी होते ही पुलिस-प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच चुका है। पूरे मामले की जांच की जा रही है कि आखिर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष पर फायरिंग करने वाले कौन लोग थे। इसके पीछे उन लोगों का क्या मकसद था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.