15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मैच के लिए अहमदाबाद में होटल के कमरों का किराया 10 गुना बढ़ा

0 340

नयी दिल्ली: 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) का मुकाबला खेला जाने वाला है। यह मैच अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाने वाला है। वहीं, अब अहमदाबाद के होटल के कमरों का किराया लगभग 10 गुना बढ़ गया हैं।

हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी किया। इसके बाद अहमदाबाद शहर में कई होटल के कमरों के रेट बढ़ गए। कई होटल के बुकिंग वेबसाइटों से अनुमान लगाया जा रहा है कि 15 अक्टूबर के लिए कमरे का किराया बढ़ सकता है। शहर में कुछ लग्जरी होटल एक कमरे के लिए 50,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक चार्ज कर रहे हैं।

सौराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नरेंद्र स्वामी ने बताया कि, ‘भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने के लिए बाहर से भी कई लोग आएंगे। वहीं, अहमदाबाद के होटलों की क्षमता अधिकतम 1,32,000 है। इसलिए मांग और आपूर्ति के बीच अंतर है। मैच के दिन के कार्यक्रम की घोषणा हो गई है, बुकिंग शुरू हो गई है। मांग और आपूर्ति के बीच इस अंतर के कारण, होटलों ने अपनी कीमतें बढ़ा दी हैं।’ मालूम हो कि, अन्य दिनों में अहमदाबाद में लक्जरी होटलों में कमरे का किराया 5,000 रुपये से 8,000 रुपये के बीच रहता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.