पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ भारत में होने वाली SCO बैठक में होंगे शामिल

0 360

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत की मेजबानी में होने वाली एससीओ-सीएचएस की 23वीं बैठक में भाग लेंगे. इस बैठक का आयोजन 4 जुलाई 2023 को होगा. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार (30 जून) को कहा कि एससीओ के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में भारत के प्रधानमंत्री ने एससीओ-सीएचएस मीटिंग में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के पीएम को निमंत्रण दिया था.

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि एससीओ राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की बैठक में नेता महत्वपूर्ण वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे और एससीओ सदस्य देशों के बीच सहयोग की भविष्य की दिशा तय करेंगे. इस साल एससीओ सीएचएस संगठन के नए सदस्य के रूप में ईरान का भी स्वागत करेगा.

उन्होंने कहा कि सीएचएस में प्रधानमंत्री की भागीदारी दर्शाती है कि पाकिस्तान क्षेत्रीय सुरक्षा और समृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में एससीओ को कितना महत्व देता है. प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हिस्सा लेंगे. चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने इस बात की पुष्टि की है.

एससीओ एक प्रभावशाली आर्थिक व सुरक्षा संगठन है, जो सबसे बड़े अंतरक्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों में से एक के रूप में उभरा है. एससीओ का गठन 2001 में चीन के शंघाई में एक शिखर सम्मेलन में रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने की थी. भारत और पाकिस्तान 2017 में इसके स्थायी सदस्य बने थे.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.