Spicejet : दिल्ली से श्रीनगर जा रही फ्लाइट पुशबैक के दौरान बिजली के खंभे से टकराई , 1 यात्री हुआ जख्मी

0 870

Spicejet  : दिल्ली से श्री नगर जा रहा यात्रियों से भरा एक विमान पुशबैक के दौरान बिजली के खंभे से टकरा गया। गनीमत से रही की कोइ बड़ा हादसा होने से बच गया। बस एक यात्री को चोट आइ है ।

जानकारी के अनुसार आज सुबह 9.26 बजे यह हादसा उस वक्त हुआ जब स्पाइसजेट की एक फ्लाइट दिल्ली से यात्रियों को लेकर श्रीनगर के लिए रवाना हो रही थी । रनवे पर जाते वक्त पुशबैक के दौरान वह एक बिजली के खंभे से टकरा गया।

इस दौरान विमान में यात्री सवार थे, हालांकि उन्हें किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही स्पाइसजेट ने विमान बदलवाया और फिर उड़ाम भरी गयी । डीजीसीए के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट की बोइंग 737-800 का दाहिना पंख एक बिजली के खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया ।

स्पाइसजेट ने जारी किया बयानके बाद स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कंपनी को ओर से बयान जारी करते हुए कहा, 28 मार्च को स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 160 दिल्ली से जम्मू के लिए उड़ान भरने वाली थी । पुश बैक के दौरान विमान का दाहिना पंख एक खंभे से टकराने के चलते एलेरॉन नष्ट हो गया । इस वजह से सेवाएं सामान्य रखने के लिए एक अन्य एयरक्राफ्ट की मदद ली गई ।

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.