एक्ट्रेस सना खान ने बेटे को दिया जन्म, शेयर की पहली झलक

0 533

नई दिल्ली: धर्म के लिए ग्लैमर की दुनिया छोड़कर शादी करने वाली एक्ट्रेस सना खान बीते काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थीं. वहीं, अब उनके घर में फाइनली खुशी की घड़ी आ गई है. सना खान मां बन गई हैं और उन्होंने पति अनस सैय्यद के साथ मिलकर घर में नन्हे मेहमान का स्वागत किया है. सना ने अपने सोशल अकाउंट पर ये गुडन्यूज शेयर करते हुए नन्हे बेटे की पहली झलक भी दिखाई है. सना को इस इस पोस्ट पर ताबड़तोड़ बधाइयां मिल रही हैं.

सना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें एक वीडियो है. इस वीडियो में उन्होंने अपने और अनस के साथ नन्हे मेहमान का हाथ भी दिखाया है. इस खूबसूरत वीडियो को शेयर करते हुए सना ने जाहिर किया है कि वो कितनी खुश हैं. सना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘दुआ करती हूं कि अल्लाह हमें इस बच्चे के लिए सबसे बेहतर इंसान बनाए. अल्लाह की आमानत है बेहतरीन बनाना है’. इसके अलावा सना ने उन लोगों के लिए भी दुआ मांगी है जिन्होंने उन्हें आशीर्वाद और प्यार भेजा था.

बता दें कि सना खान ने ग्लैमर की दुनिया छोड़कर 21 नवंबर 2020 में मौलाना अनस सैय्यद के साथ शादी की थी. वहीं, शादी के तीन सालों बाद उनके घर नन्हा मेहमान आ गया है. सना को इस खुशी भरे मौके पर कई फैंस और सेलेब्रिटीज की विशेज मिल रही हैं. सना खान ने बीते दिनों बताया था कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें कई सीरियस कॉम्प्लीकेशन हुई थीं. उन्होंने बताया था कि उनकी रातों की नींद गायब हो गई है वो ठीक से सो नहीं पा रही हैं. सना प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में जितनी एक्साइटेड थीं उतनी ही डरी हुई भी थीं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.