4 राज्यों के चुनाव प्रभारियों एवं सह चुनाव प्रभारियों का भाजपा ने किया ऐलान

0 380

नई दिल्ली : भाजपा (BJP) ने इस वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव के 4 राज्यों (4 States) – मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के लिए (For Madhya Pradesh, Chhattisgadh, Rajasthan and Telangana) चुनाव प्रभारियों एवं सह चुनाव प्रभारियों का ऐलान कर दिया ।

पार्टी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को राजस्थान, ओम प्रकाश माथुर को छत्तीसगढ़, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मध्य प्रदेश और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना का प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही भाजपा ने इन चारों राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए सह चुनाव प्रभारियों की भी नियुक्ति कर दी है।

पार्टी ने राजस्थान में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सह चुनाव प्रभारी बनाया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया को छत्तीसगढ़, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को मध्य प्रदेश और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को तेलंगाना राज्य का सह चुनाव प्रभारी बनाया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.