बीजेपी कार्यकर्ताओं से भरी बस हादसे का शिकार, 2 की मौत, 5 घायल, पीएम को सुनने जा रहे थे कार्यकर्ता

0 248

रायपुर : आज पीएम मोदी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) में कई सौगातें देने आ रहे थे। उन्हें सुनने पूरे प्रदेश के कई कार्यकर्ता रायपुर के लिए निकले थे। सूरजपुर जिले से निकली बीजेपी कार्यकर्ताओं से भरी बस बिलासपुर के रतनपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। विश्रामपुर के शिवनंदनपुर मंडल के बीजेपी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए रायपुर जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी कार्यकर्ताओं से भरी लग्जरी बस बिलासपुर जिले में अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े हाईवा से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बस में 40 कार्यकर्ता सवार थे। हादसा सुबह साढ़े 4 से 5 बजे के बीच हुआ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.