जारी हुए UPSC क्वालिफाइड कैंडिडेट्स के मार्क्स, ‘इस’ लिंक से डायरेक्ट करें चेक

0 384

नई दिल्ली: हाल ही में आई खबर के मुताबिक, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS II) के लिए रिकमेंडेड कैंडिडेट्स के मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। ऐसे में अब जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर अपने मार्क्‍स चेक कर सकते हैं। आइए यहां जानते है पूरी डिटेल्स…

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बता दें कि मार्क्‍स चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और फिर उसके बाद आपको होमपेज पर अपने क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन करना होगा। यहां जानते है कैसे देखें अपने मार्क्स

ऐसे करें चेक स्‍टेप

1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर लॉगिन करें।
2: फिर होमपेज पर सीडीएस स्‍कोरकार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
3: इसके बाद एक नई पीडीएफ फाइल स्‍क्रीन पर खुल जाएगी।
4: अपना यूपीएससी सीडीएस रिजल्ट चेक करें और अपने पास सेव कर लें।
5 रिजल्‍ट डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
गौरतलब हो कि आयोग ने 04 जुलाई को UPSC CDS II परीक्षा का फाइनल रिजल्‍ट जारी किया था। आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2022 के रिजल्ट के आधार पर कुल 302 उम्मीदवार परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। ऐसे में अब आयोग ने अब इन कैंडिडेट्स के स्‍कोरकार्ड रिलीज कर दिए है। चयन प्रक्रिया में रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित इंटरव्यू भी शामिल है।

यूपीएससी क्‍वालिफाइड कैंडिडेट्स मार्क्स देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.