ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी प्लाजा में आग, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदे लोग

0 393

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लग गयी। बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी 1 के गैलेक्सी प्लाजा में गुरुवार दोपहर को आग लग गई। हादसे में अपनी जान बचाते हुए काफी लोग 5वीं मंजिल से नीचे कूद गए। सूचना मिलने के बाद बिसरख कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी। मौके पर काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा है।

हालांकि, अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि गैलेक्सी प्लाजा में कितने लोग मौजूद हैं। लोगों की जान बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। आग लगने के बाद काफी लोग अपनी जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से नीचे कूद गए। इस घटना में एक व्यक्ति के सिर और रीड की हड्डी में गंभीर चोट आई है। शख्स की हालत बेहद नाजुक है। पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.