मुंबई पुलिस को मिली धमकी, कहा- सीमा हैदर वापस नहीं आई तो होंगे 26/11 जैसे हमले

0 348

मुंबई: महाराष्‍ट्र की मुंबई के ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल मिली जिसमें 26/11 हमले जैसा आतंकी हमला करने की धमकी दी गई है. फोन करने वाले ने उर्दू में बात करते हुए कहा, ‘अगर सीमा हैदर वापस नहीं आईं तो भारत बर्बाद हो जाएगा.’ फोन करने वाले ने आगे 26/11 जैसा आतंकवादी हमला करने की धमकी दी. फोन करने वाले ने कहा कि अगर हमला हुआ तो इसकी जिम्मेदार उत्तर प्रदेश सरकार होगी. मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल रूम को ये कॉल 12 जुलाई को मिली थी, जिस पर जांच हो रही है.

इस मामले की जांच मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच कर रही है. हालाँकि, वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे ‘धोखाधड़ी कॉल’ करार दिया है. उन्‍होंने कहा कि इस कॉल को लेकर हम पूरी तहकीकात कर रहे हैं. ऐसा किसने फोन किया, इसका सत्‍यापन किया जा रहा है. गौरतलब है कि पाकिस्‍तानी सीमा हैदर नामक एक युवती ने बिना वैध दस्‍तावेजों के भारत में प्रवेश किया था और वह अपने प्रेमी सचिन मीना के साथ ग्रेटर नोएडा में रह रही थी. उसे उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

सीमा हैदर (Seema Haider) अपने 4 बच्‍चों के साथ भारत आई. ऐसा कहा गया है कि गेमिंग ऐप PUBG पर उसकी मुलाकात भारतीय युवक सचिन मीना से हुई थी और उसके प्रेम के कारण ही वह पाकिस्‍तान छोड़कर भारत आ गई है. सचिन मीना ने कहा है कि उसके परिवार ने सीमा को उसके बच्चों के साथ स्वीकार कर लिया है. सचिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उसकी पत्नी सीमा को भारतीय नागरिकता देने का आग्रह किया है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.