आधिकारिक दो दिवसीय यात्रा के लिए पेरिस (फ्रांस) पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0 328

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक दो दिवसीय यात्रा के लिए (For Two-Days Official Visit पेरिस (फ्रांस) पहुंचे (Arrives in Paris (France ) ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेरिस (फ्रांस) पहुंचने के बाद फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बोर्न ने उनका स्वागत किया।

पीएम नरेंद्र मोदी होटल प्लाजा एथेनी पहुंचे। भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पेरिस के एक होटल के बाहर भारतीय समुदाय के लोग एकत्रित हुए और लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण पर पीएम मोदी को बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर रवाना हुए। फ्रांस की यात्रा पर गुरुवार को रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दोनों देशों के बीच हित व्यापक और गहरे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.