पुणे: येवलेवाडी इलाके के गोदाम में लगी भयंकर आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां

0 325

नई दिल्ली/पुणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां पुणे (Pune) के कोंढवा बुद्रुक और येवलेवाडी में एक गोदाम में भयंकर आग लग गई है। वहीं अग्निशमन दल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। वहीं आग बुझाने की तमाम कोशिशें जारी हैं। अब तक इस आग लगने की वजह साफ़ नहीं है। इस आग के चलते धुंए का गुबार कई किलोमीटर दूर से ही आसमान में दिखाई दे रहा है। फिलहाल मामले पर विवरण आना शेष है।

गौरतलब है कि, बीते 18 जून को, महाराष्ट्र में पुणे जिले स्थित कोंढवा रोड इलाके में रविवार को भीषण आग लग गई थी। इससे लगभग 20 गोदाम जलकर खाक हो गए थे। वहीं आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की 22 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। यहां कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.