द्वारकाधीश मंदिर में श्रद्धालुओं के पहनावे को लेकर लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है मामला

0 321

अहमदाबाद : देश के कई मंदिरों में ड्रेस कोड लागू होने के बाद अब गुजरात के विश्व विख्यात श्री द्वारकाधीश मंदिर (Dwarkadhish Temple) में भी श्रद्धालुओं के पहनावे को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। मंदिर ट्रस्ट के फैसले के अनुसार अब से किसी भी श्रद्धालु को छोटे कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश करने पर नहीं दिया जाएगा। मंदिर समिति ने इसको लेकर मंदिर परिसर में एक बोर्ड लगाया है, साथ ही स्थानीय होटल और गेस्ट हाउस मालिकों को सूचित किया है कि वे भगवान द्वारकाधीश के दर्शन के लिए आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को इस बारे में जागरूक करें।

जानकारी के अनुसार द्वारकाधीश जगत मंदिर में अब भारतीय संस्कृति के कपड़े पहनकर आने पर ही प्रवेश मिलेगा। मंदिर की गरिमा बनाए रखने के लिए भारतीय संस्कृति के अनुरूप ही कपड़े पहनने होंगे। मंदिर ट्रस्ट के फैसले के बाद मंदिर के बाहर चारों तरफ ड्रेस कोड को लेकर गुजराती-हिंदी-अंग्रेजी भाषा में लिखे बोर्ड भी लगाए हैं। इसके साथ ही मंदिर प्रशासन ने भगवान द्वारकाधीश के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर में भारतीय संस्कृति के हिसाब से ही कपड़े पहनकर आएं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.