केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक बनाए गए

0 313

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें मध्यप्रदेश चुनाव प्रबन्धन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने एक पत्र जारी कर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को ये जिम्मदारी सौंपी है।

कुछ दिन पहले ही बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव को मध्य प्रदेश में चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरों के बाद बीजेपी ने चुनाव के लिए अपनी टीम का गठन शुरू किया है। राज्य के नेताओं में नरेंद्र सिंह तोमर पहले ऐसे हैं जिन्हें पार्टी ने चुनाव के लिए कोई जिम्मेदारी सौंपी है। इससे यह तो तय हो गया है कि विधानसभा चुनाव में तोमर की भूमिका अहम होगी।

अमित शाह ने बीते मंगलवार को भोपाल में पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी। तभी उन्होंने इसके संकेत दिए थे कि प्रदेश संगठन में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे। उन्होंने मौजूदा टीम को सबको साथ लेकर चलने के निर्देश दिए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.