दिल्ली में बाढ़ प्रभावित परिवार को मिलेंगे 10,000 रुपए, CM केजरीवाल की बड़ी घोषणा

0 310

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी में आई बाढ़ से नदी के किनारे रहने वालों लोगों का काफी नुकसान हुआ है। इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार को 10,000 रुपए की वित्तीय मदद की घोषणा की। अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा, “यमुना के किनारे रहने वाले कई बेहद गरीब परिवारों को बहुत नुकसान हुआ है। कुछ परिवारों का पूरा घरेलू सामान बह गया। बाढ़ प्रभावित हर परिवार को आर्थिक मदद के तौर पर प्रति परिवार दस हजार रुपये दिए जाएंगे। विशेष शिविर लगाए जाएंगे। यह उन लोगों के लिए आयोजित किया गया है जिनके आधार कार्ड आदि कागजात बह गए हैं। जिन बच्चों के कपड़े और किताबें बह गईं उन्हें स्कूलों की ओर से ये दिया जाएगा।”

दिल्ली में यमुना पिछले एक सप्ताह से उफान पर है और इसका 1978 का 207.49 मीटर जलस्तर रिकॉर्ड बुधवार को तब टूट गया था जब इसका जलस्तर 207.71 मीटर पर चला गया और दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में बाढ़ आ गई। अब यमुना के जलस्तर में गिरावट आ रही है और रविवार को यह 205.98 मीटर दर्ज किया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.