एमपी के सागर में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौके पर मौत; 1 घायल

0 298

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा (Sagar Accident) हो गया है। ट्रक और कार की भीषण टक्कर में मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। यह घटना सानोधा थाना क्षेत्र के बमोरी डूंडर गांव के पास घटी। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं ट्रक पेड़ से टकराकर रास्ते से निचे उतर गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही, स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। यह कार अतुल दुबे की बताई जा रही है। इस हादसे में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। अमरदीप कांग्रेस नेता और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अमित रामजी दुबे के भतीजे हैं। घायल अमरदीप को सागर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। कार में ड्राइवर समेत 7 लोग सवार थे। जिनमे से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

खबरों के मुताबिक, कार सवार सागर से दमोह तरफ जा रहे थे। वहीं, ट्रक गढ़ाकोटा की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान दोनों गाड़ियों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान मुकेश रैकवार (28) पंकज रैकवार (35) ब्रजेश ठाकुर (30) अर्पित जैन (30) गणेश रैकवार (45) पवन रैकवार (35) के रूप में हुई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.