स्वदेश लौटते ही पीएम मोदी ने LG सक्सेना को किया कॉल, दिल्ली बाढ़ पर ली अपडेट, दिए ये निर्देश

0 336

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी वर्षा के बीच यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचा. जिससे पूरी दिल्ली पानी-पानी हो गई है. हालांकि अब नदी का जलस्तर कम होने लगा है, लेकिन कई इलाकों में अभी भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई हैं. वहीं, शनिवार रात अपने विदेश दौरे से लौटते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने बाढ़ को लेकर उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना से फोन पर चर्चा की और दिल्ली के हालात की जानकारी ली.

दरअसल, शनिवार को दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर घटने लगा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रात 10 बजे तक यमुना का जलस्तर 206.87 मीटर तक पहुंच चुका है. बता दें कि बाढ़ के बीच शनिवार शाम को दिल्ली में मूसलाधार बारिश हुई. वहीं मौसम विभाग ने बताया कि आज (रविवार) भी बारिश का अनुमान है. पीएम मोदी ने शनिवार को विदेश से दिल्ली लौटने के फ़ौरन बाद LG से चर्चा की और राजधानी में बाढ़ से निपटने में हुई प्रगति के बारे में जानकारी ली.

बता दें कि पीएम मोदी फ्रांस और UAE के तीन दिन के दौरे से स्वदेश लौटे हैं. वहीं एलजी दिल्ली वीके सक्सेना ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पीएम मोदी ने घर पहुंचते ही फोन किया और दिल्ली में बाढ़ की स्थिति का विस्तृत जानकारी ली और किए जा रहे प्रयासों की पूरी जानकारी ली. उन्होंने केंद्र और राज्य के सहयोग से लोगों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.