‘OMG 2’ विवाद पर Pankaj Tripathi ने तोड़ी चुप्पी, फिल्म रिलीज को लेकर कही बड़ी बात

0 288

मुंबई : बॉलीवुड इंडस्ट्री के मल्टी टैलेंटड एक्टर पंकज त्रिपाठी जल्द ही फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ यानी ‘ओएमजी 2’ में नजर आने वाले हैं। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीतने वाले पंकज एक के बाद एक बेहतरीन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रहे हैं। हाल ही में एक्टर की आने वाली फिल्म ‘ओएमजी 2’ को लेकर खबर आई कि इसे रिवाइजिंग कमेटी के पास भेज दिया गया है। सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी फिल्म की किस्मत का फैसला करने के लिए इसे देखेंगे।

हालांकि, फिल्म की टीम की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई, लेकिन अब पंकज ने अपना बयान जारी किया है। पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में फिल्म को लेकर आ रही खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मैं बस इतना ही कहूंगा कि कृपया इस बारे में जो लिखा जा रहा है, उस पर विश्वास न करें। लोग बहुत कुछ बोल रहे हैं, लेकिन सच्चाई सामने आएगी जब फिल्म रिलीज होगी।’

पंकज के बयान से ऐसा लग रहा है कि फिल्म को भले ही समिति के पास भेज दिया गया है, लेकिन इसकी रिलीज से जुड़ी कोई बुरी खबर नहीं है। फिल्म ‘ओएमजी 2’ अपनी रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बना हुआ है। फिल्म के पहले पोस्टर से लेकर टीजर तक सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बना रहा। टीजर से साफ हुआ कि फिल्म में अक्षय कुमार, भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे।

इसके अलावा पंकज त्रिपाठी को कांति शरण मुद्गल के किरदार में देखा जाएगा, जो शिव के बड़े भक्त हैं। वहीं, यामी गौतम वकील के रोल में होंगी। ‘ओएमजी 2’ का डायरेक्शन अमित राय ने किया है। यह फिल्म कथित तौर पर स्कूलों में यौन शिक्षा दिए जाने के विषय पर आधारित होगी। अगर ‘ओएमजी 2’ अपने निश्चित समय पर रिलीज होती है, तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ से होगी। दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट 11 अगस्त है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.