Mumbai News: मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय ने रात में क्राइम दर घटाने के लिए शुरू किया नयी पहल

0 571

Mumbai News : मुंबई में क्राइम दर दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। इस शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय ने एक नया कदम उठाया है। आपको बता दे, पुलिस कमिश्नर ने अब सभी सीनियर पुलिस अफसरों को नाइट ड्यूटी करने का निर्देश दिया है।

निर्देश जारी करते हुए पुलिस कमिश्नर संजय पांडे के मुताबिक अब सभी सीनियर पुलिस अफसरों को हर 15 दिन में एक बार नाइट ड्यूटी करनी आवश्यक होगी। इनमें सीनियर जॉइंट पुलिस कमिश्नर के लेवल तक के अफसर शामिल होंगे।

मुंबई पुलिस कमिश्नर के निर्देश के मुताबिक नाइट ड्यूटी के इस आदेश की जद में कानून-व्यवस्था, अपराध, प्रशासन, यातायात और आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी भी शामिल होंगे। ये भी कहा गया है की इन शाखाओं के जॉइंट कमिश्नर भी वर्दी पहनकर रात में ड्यूटी के लिए निकला करेंगे।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि मुंबई में पहले डीसीपी स्तर के अधिकारी नियमित रूप से कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए नाइट ड्यूटी करते थे। कुछ समय से इन व्यवस्था का पालन नहीं हो रहा था,लेकिन अब उस व्यवस्था को दोबारा से बहाल करवाया जाएगा। अब इस संबंध में निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे। पुलिस का कहना है की ऐसा करने से रात में होने वाले अपराधों पर काफी हद तक लगाम लगाया जा सकता है। क्राइम दर के घटाने में इस नए नियम के लागु करने में मुंबई पुलिस तैयारी में है।

Also Read :-Mumbai की लोकल ट्रेनों में लगाए जाएंगे CCTV और ‘ब्लैक बॉक्स’

रिपोर्ट- कोमल कशिश

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.