उन्‍नाव में भीषण हादसा, तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे खंती में पलटी, दो की मौत, तीन घायल

0 525

उन्नाव। बिना सीट बेल्ट लगाए करीब 100 की रफ्तार में दौड़ रही कार सड़क पर लड़ रहे कुत्तों को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी खाते हुए खंती में जा गिरी। हादसे में लखनऊ निवासी दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। सीट बेल्ट लगी न होने से एयरबैग नहीं खुले जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर मौरावां क्षेत्र के कुदरा गांव के सामने हुआ। शुक्रवार सुबह लखनऊ की ओर से आ रही कार कुत्ते को बचाने अनियंत्रित हो सड़क किनारे खंती में पलट गई। रफ्तार अधिक होने से कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में विपिन पुत्र रामबिलास यादव निवासी शांति नगर जिला लखनऊ, विवेक अवस्थी पुत्र शिवलाल निवासी रत्नाकर खंड मुहल्ला दिलकुशा जिला लखनऊ की घटनास्थल पर मौत हो गई।

घायलों की पुकार सुन लोग भागकर कार के पास पहुंचे और उसे सीधी कराया। इसी बीच पहुंची पुलिस ने कार में साथ रहे राजवीर, विवेक, पंकज को मौरावां सीएचसी पहुंचाया और स्वजन को जानकारी दी। स्वजन पहुंचे और घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर करा लेकर चले गए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.