शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म, गर्भपात की दवा खिलाकर जंगल में छोड़ा; हालत बिगड़ी

0 117

कौशांबी। यूपी के कौशांबी में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंझनपुर क्षेत्र में छह माह की गर्भवती किशोरी को गर्भपात की दवा खिलाने के बाद उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए। गंभीर हालत में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया
मंझनपुर क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को टेनशाह आलमाबाद का मजरा मड़ूकी निवासी विनोद ने छह माह पहले अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ उसने कई बार दुष्कर्म किया। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी उसने विनोद को दी तो उसने अपनी मां कलावती को बताया। कलावती ने किशोरी को धमकी दी कि इसकी जानकारी किसी को दी तो हत्या कर दी जाएगी। दहशतजदा किशोरी ने किसी से कुछ नहीं बताया।

गर्भपात की खिलाई दवा
बुधवार को मां-बेटा किशोरी को अपने साथ एक नीम-हकीम के पास लेकर गए। उसने गर्भपात की दवा उन्हें दे दी। गांव के बाहर मां व बेटे ने किशोरी को दवा खिला दी। कुछ घंटे बाद गर्भपात हो गया और किशोरी की हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर किशोरी की मां भी आ गई।

जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
गंभीर हालत में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि आरोपित मां व बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.