पाकिस्तान में आतंकी हमला, चार चीनी इंजीनियरों समेत 13 की माैत, 2 आतंकी ढेर

0 321

इस्लामाबाद: बलूचिस्तान में रविवार दोपहर चीनी इंजीनियरों पर आतंकी हमले की खबर है। इस हमले में 4 चीनी इंजीनियर, 9 पाकिस्तानी सैनिक और दो आतंकी मारे गए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में 27 लोग घायल भी हुए हैं। पाकिस्तान सरकार और फौज की तरफ से मरने वालों के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

हालांकि पहले फौज ने दो आतंकियों के मारे जाने का दावा जरूर किया था। अभी तक पाकिस्तान सरकार और फौज की तरफ से मरने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी आतंकी संगठन ने ली है। आतंकी संगठन का दावा है कि ग्वादर में आज (13 अगस्त) के हमले में उसने 4 चीनी नागरिकों और पाकिस्तानी सेना के 9 कर्मियों सहित 13 लोगों को मार डाला है।

बता दें कि ग्‍वादर वह जगह है, जहां पर चीन पाकिस्‍तान इकोनॉमिक कॉरिडोर के कई प्रोजेक्‍ट्स पर काम चल रहा है। दो साल पहले भी यहां चीनी इंजीनियरों पर फिदायीन हमला हुआ था, तब 9 इंजीनियर मारे गए थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.