बिहार में महावीरी जुलूस पर पथराव, कई लोग घायल

0 329

मोतिहारी। बिहार के बगहा और पूर्वी चंपारण जिले के कुछ जगहों पर महावीरी जुलूस के दौरान दो गुटों में टकराव की सूचना है। इस दौरान महावीरी जुलूस पर पथराव किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

हालांकि जिला प्रशासन का दावा है कि अब स्थिति सामान्य है। बताया जाता है कि मोतिहारी में तीन जगहों पर दो पक्षों में टकराव हुआ जबकि बगहा में जुलूस पर पथराव के बाद दो पक्ष भिड़ गए। इसके बाद खूब तोड़फोड़ हुई। बगहा के रतनमाला में सोमवार को महावीरी अखाड़े ने जुलूस निकाला था। इस दौरान उपद्रवी तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। इसके बाद दो पक्षों में हिंसा शुरू हो गई।

कई बाइक में आग लगाए जाने की भी सूचना है। बगहा पुलिस के मुताबिक, बगहा में महावीरी झंडा निकालने के दौरान रतनमाला मोहल्ला में दो समुदायों के बीच मामूली झड़प में करीब एक दर्जन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सूचना पाकर मौके पर जिला पदाधिकारी पश्चिम चम्पारण, पुलिस अधीक्षक बेतिया और पुलिस बल तैनात हैं। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

इधर, महावीरी यात्रा के दौरान मोतिहारी में भी तीन जगहों पर झड़प की सूचना है। तनाव वाले सभी जगहों पर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.