बिहार में पत्रकार की हत्या में शामिल शूटर गिरफ्तार

0 301

अररिया। बिहार के अररिया जिले में एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार विमल कुमार यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इससे पहले चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पत्रकार हत्या के मामले में नामजद आरोपी रानीगंज थाना के बेलसारा गांव निवासी अर्जुन शर्मा को गुप्त सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा पर जोगबनी थानान्तर्गत चाणक्या चौंक से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी अर्जुन शर्मा का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि पत्रकार हत्या मामले में यह मुख्य शूटर की भूमिका निभाई थी।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की सुबह जिले के रानीगंज स्थित दैनिक अखबार के संवाददाता विमल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अपराधियों ने पत्रकार के घर पर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना में विमल यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में दो आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.