रिजर्व बैंक ने ऑफलाइन डिजिटल भुगतान की सीमा बढ़ाकर 500 रुपये की

0 387

नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने ऑफलाइन मोड में किए जाने वाले छोटे मूल्य के डिजिटल भुगतान के लिए लेन-देन की सीमा को पहले के 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये प्रति कर दिया है। ये तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

रिजर्व बैंक ने गुरुवार को जारी एक अधिसूचना में कहा कि ऑफलाइन भुगतान लेन-देन की ऊपरी सीमा बढ़ाकर 500 कर दी गई है। यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। छोटे मूल्य के डिजिटल भुगतान से संबंधित अन्य सभी निर्देश पूर्ववत रहेंगे।

आरबीआई ने 10 अगस्त को अपने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक के बाद ऑफलाइन लेन-देन की सीमा को बढ़ाने का प्रस्ताव किया था। आरबीआई गवर्नर ने एमपीसी के फैसले की जानकारी देते हुए कहा था कि प्रति लेन-देन सीमा 500 रुपये तक बढ़ाया जा रहा है। हालांकि, कुल भुगतान की सीमा 2000 रुपये ही होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.