दिल्ली में 10 मिनट का सफर तय करने में लगे दो घंटे, जी-20 की तैयारियों के चलते लग रहा लंबा जाम

0 388

नई दिल्ली: जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के कारण एनएच-9, विकास मार्ग व आइटीओ रिंग रोड समेत नई दिल्ली जिले में विगत कई दिनों से भीषण जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 10 मिनट की दूरी तय करने में करीब दो घंटे का समय लग रहा है। हर दिन जी-20 के मद्देनजर सुबह से रात तक सुरक्षा अभ्यास किए जाने, सड़कों की साज सज्जा के लिए ट्रकों से गमले आदि लाने व वीवीआइपी रूटों के कारण भीषण जाम लग रहा है।

सोमवार को भी एनएच 9, रिंग रोड व विकास मार्ग पर सुबह से दोपहर तक भीषण जाम लगा रहा। मंगलवार को जाम ने लोगों को रुला दिया। एनएच 9 पर यूपी गेट से ही शुरू हुआ जाम आइपी पार्क तक लगा रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में एंबुलेंस भी फंसी रही। यूपी गेट से एनएच होकर रिंग रोड पर आने पर यहां भी भीषण जाम देखने को मिला।

मालवाहक वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी
रिंग रोड पर जाम लगने का कारण यह रहा कि आइपी बस डिपो के सामने दोनों तरफ की सड़कों पर सैकड़ों इलेक्ट्रिक बसें खड़ी कर दी गई थी। सड़कों पर जहां तहां गमले लगे ट्रक खड़े थे। सात सितंबर से 10 सितंबर तक हर छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी रहने के कारण बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन गुजरते देखे गए, जिससे रिंग रोड पर जाम लगा रहा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.