मध्य प्रदेश में दुखद सड़क हादसा, पानी से भरे गड्ढे में गिरी कार, 4 लोगों की मौत

0 428

विदिशा: मध्य प्रदेश में आज मंगलवार को एक दुखद हादसा हो गया है। पुलिस अधिकारीयों ने बताया है कि राज्य के विदिशा जिले में एक कार के सड़क किनारे बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिर जाने से एक महिला और तीन नाबालिग बच्चों सहित एक ही परिवार के कम से कम चार सदस्यों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात को हुई जब परिवार हैदरगढ़ गांव में अपने खेत का दौरा करके लौट रहा था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) समीर यादव ने कहा कि, “चालक जब मोड़ने के लिए कार को पीछे कर रहा था, तो वह बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिर गई।” उन्होंने कहा कि कार में यात्रा कर रहे परिवार के दो अन्य सदस्यों को ग्रामीणों ने बचा लिया। उन्होंने बताया कि उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। ASP ने बताया कि मरने वालों की पहचान शकीला बी (30), निखत (13), अयान (10) और शाद (7) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा, “ग्रामीणों ने तीन शव बरामद किए, जबकि चौथा शव राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की एक टीम द्वारा रात करीब 11 बजे गड्ढे से बाहर निकाले जाने के बाद कार में मिला।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.