किसान ऋण पोर्टल लॉन्च, सब्सिडी वाला कर्ज लेना होगा आसान

0 401

नई दिल्ली : सरकार ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को किसान ऋण पोर्टल (केआरपी) लॉन्च किया। इस पोर्टल पर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) खाताधारकों से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध रहेंगी।

वित्त मंत्रालय ने एक्स पोस्ट पूर्व में (ट्विटर) पर जारी बयान में बताया कि सीतारमण और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान ऋण पोर्टल को लॉन्च कर दिया है। वित्त मंत्री ने नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में रिमोट का बटन दबाकर घर-घर केसीसी अभियान का शुभारंभ किया।

सीतारमण ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि यह पोर्टल किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत सब्सिडी वाले ऋण प्राप्त करने में मदद करेगा। पोर्टल को कई सरकारी विभागों के सहयोग से विकसित किया गया है। यह किसानों को किसान डेटा, ऋण आवंटन, ब्याज छूट के दावों और योजना उपयोग की पूरी जानकारी और मंजूरी प्रदान करेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.